प्रश्न संख्या 7.
निम्नलिखित अंतरालों को समुच्चय निर्माण रूप में लिखिए:
(i) (-3, 0)
(ii) [6, 12]
(iii) (6, 12]
(iv) [-23, 5]
हलः
(i) (-3, 0) = {x: x ∈ R, -3 < x < 0}
(ii) [6, 12] = {x: x ∈ R, 6 ≤ x ≤ 12}
(iii) (6,12] = {x: x ∈ R, 6 < x ≤ 12} 1
(iv) [-23, 5] = {x: x ∈ R, -23 ≤ x ≤ 5}
प्रश्न संख्या 8.
निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए आप कौन सा सार्वत्रिक समुच्चय प्रस्तावित करेंगे?
(i) समकोण त्रिभुजों का समुच्चय
(ii) समद्विबाहु त्रिभुजों का समुच्चय
हलः
दोनों समुच्चयों के लिए सार्वत्रिक समुच्चय :
{x : x समतल में स्थित एक त्रिभुज}
प्रश्न संख्या 9.
समुच्चय A = (1, 3, 5), B = {2, 4, 6) और C = (0, 2, 4, 6, 8) प्रदत्त हैं। इन तीनों समुच्चयों A, B और C के लिए निम्नलिखित में से कौन सा (से) सार्वत्रिक समुच्चय लिए जा सकते हैं?
(i) (0,1, 2, 3, 4, 5, 6)
(її) Ф
(iii) {0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10)
(iv) {1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8)
हलः
समुच्चय (iii),
तीनों समुच्चय A, B, C के लिए (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10) सार्वत्रिक समुच्चय हैं।